अंबेडकर नगर, अक्टूबर 22 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी अरविन्द कुमार चौधरी व जिला गन्नाधिकारी साहब लाल यादव ने गुरुवार को एक दर्जन उर्वरक की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दुकान बंद पायी जाने पर मेसर्स कुलदीप जायसवाल व मौर्या खाद भंडार सैदापुर एवं सिंह उर्वरक भंडार सुखारीगंज को कारण बताओ नोटिस जारी की गई तथा छह उर्वरक के नमूने संग्रहित किए गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। उर्वकर प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: 48 उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर छापामारी, 19 नमूने लिए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...