अंबेडकर नगर, सितम्बर 10 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उर्दू साहित्य हिन्दी अदब सोसाइटी बसखारी के तत्वावधान में आगामी 28 नवंबर को होने वाले कवि सम्मेलन एवं मुशायरा को लेकर आयोजन समिति की बैठक सैयद बशीर नेशनल इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। बैठक में मौजूद आयोजन समिति के सदस्यों ने आगामी 28 नवंबर को होने वाले कवि सम्मेलन में शायरी की तैयारी के संबंध में बैठक कर रणनीति पर चर्चा किया।

आयोजन समिति की चर्चा इस दौरान आयोजन समिति ने सम्मेलन एवं मुशायरा में आने वाले शायर एवं कवियों के नाम पर मंत्रणा करते हुए आयोजन में होने वाले खर्च व संसाधनों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा किया। आयोजक सैय्यद फैजान अशरफ उर्फ़ चांद जी ने बताया कि आयोजन समिति ने 28 नवंबर का दिन निर्धारित किया है। एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी के प्रांगण में रात 8:00 बजे से कव...