Ambedkar Nagar News: उधार रुपये मांगने पर पीटा, केस दर्ज
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 18 -- Ambedkar Nagar News: भीटी। अहिरौली थाना क्षेत्र के ऊंजीपारा नवाबगंज में उधार दिए रुपये मांगने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रिजवान खान पुत्र विफई खान के मुताबिक, उन्होंने करीब 10 माह पहले गांव के मंगरू पुत्र हाथी को 30 हजार रुपये उधार दिए थे। इसमें से पांच हजार रुपये वापस मिल गए थे, जबकि 25 हजार रुपये बकाया थे। आरोप है कि गत दिनों बकाया रकम मांगने पर मंगरू के पुत्र मोनिस ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में रिजवान का सिर फट गया और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। थानाध्यक्ष अहिरौली दिनेश सिंह ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.