अंबेडकर नगर, सितम्बर 20 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। बिजली ट्रिपिंग व कटौती छोटे बड़े उद्योगों को भी प्रभावित कर रहा है। दरअसल समस्या शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में है। कई बार तो ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति ऐसी हो जाती है कि हर दो मिनट पर बिजली कट जाती है। ऐसे में छोटे उद्योगों पर काम ठप पड़ जाता है। जब से बारिश का दौर जिले में ठप हुआ है, तब ट्रिपिंग की समस्या ज्यादा बढ़ गई है। नगर के मनीष व कुलदीप ने बिजली व्यवस्था को सुचारु कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में नहीं रह रही है निर्बाध बिजली, शहर से लेकर गांव तक बिजली कटने की है समस्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...