अंबेडकर नगर, सितम्बर 8 -- Ambedkar Nagar News: जलालपुर, संवाददाता। मदरसा इमामिया जाफरिया जाफराबाद के पुराने छात्रों की तरफ से दिवंगत सहपाठी शबीब मेंहदी मरहूम की स्मृति में नगर के जाफराबाद स्थित बड़े इमामबाड़े में आयोजित मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना सैयद इफ्तिखार अली फ़राज़ वास्ती बरेली ने कहा कि ईश्वरीय शक्ति सर्वोपरि है।

कार्यक्रम के उद्देश्यों मौत और हयात अल्लाह के नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का महत्व हर दौर में रहा है। मोहम्मद साहब ने कहा कि मैं शहर -ए- इल्म हूं। और अली उसके दरवाजा हैं। उन्होंने हज़रत अली को इल्म का पैकर बताते हुए कहा कि शिक्षा मानव जीवन के लिए वरदान है।

मजलिस के अंत में मौलाना ने मजलिस के अंत में हज़रत अली अकबर के मसाएब बयान किया तो मोमनीन अशक बार हो रहा। मजलिस से पूर्व अज़हर कायमी, इब्राहीम खलील, शबाब का...