अंबेडकर नगर, अगस्त 29 -- Ambedkar Nagar News: मसड़ा बाजार,संवाददाता। ईदमिलादुन्नबी के अवसर पर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में उत्कृष्ट सजावट करने के साथ ही कई धर्मस्थलों के आकर्षक नक्शे तैयार करने पर निजामुद्दीन नगर की कमेटी को अंजुमन दिलदार-ए-सिमना के अध्यक्ष मक्की सुबहानी की ओर से पुरस्कृत किया गया। वहीं ईदमिलादुन्नबी के दिन किछौछा स्थित कोतवाली मस्जिद पर हुए नातिया मुकाबले में भी निजामुद्दीन नगर की अंजुमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर अंजुमन अताए-रसूल की ओर से कमेटी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...