अंबेडकर नगर, नवम्बर 10 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव के कुछ लोगों पर ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ढाखा गांव निवासी सूर्यलाल के मुताबिक, वह वल्लीपुर टिकरी स्थित एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता है। सात नवंबर की शाम वह टिकरी मुल्लन गांव से ईंट गिराकर ट्रैक्टर-ट्राली भट्ठे पर खड़ी कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान दौलताबाद निवासी बीरू, रुद्र, दीपेश, सौरभ और दो अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। श...