अंबेडकर नगर, अक्टूबर 1 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। तहसीलदार अकबरपुर के नेतृत्व में राजस्व व नगर पालिका की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मीरानपुर में किए गए अवैध कब्जे व अतिक्रमण को हटवा दिया। हालांकि इस दौरान कब्जेदारों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन इस बार कोई विवाद नहीं हो पाया। वहीं सूत्रों के अनुसार टीम के जाने के बाद कब्जेदारों ने सम्बंधित भूमि पर फिर से कब्जा कर लिया। करीब एक पखवारे पूर्व अमित कुमार पांडेय की शिकायत पर राजस्व व नगर पालिका की टीम मीरानपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, हालांकि कब्जेदारों के विरोध के चलते अतिक्रमण नहीं हट पाया था। ऐसे में टीम को लौटना पड़ा था। गत दिनों शिकायतकर्ता ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर संबंधित भूमि से कब्जा व अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि री...