अंबेडकर नगर, अक्टूबर 29 -- Ambedkar Nagar News: आलापुर, संवाददाता। जहांगीरगंज न्याय पंचायत अस्थाई रूप से संचालित ग्राम न्यायालय को आलापुर तहसील में स्थानांतरित होने की संभावना प्रबल हुई। अपर जिला जज प्रथम पवन कुमार शुक्ला ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार के साथ ग्राम न्यायालय का स्थलीय निरीक्षण कर लोगों से जानकारी ली। ग्राम न्यायालय को आलापुर तहसील परिसर में संचालित करने का मामला अधिवक्ताओं द्वारा बीते दिनों से जोर-शोर से उठाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में बीते दिनों आलापुर तहसील संघ के अध्यक्ष व सचिव ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन भी दिया था। ज्ञापन देने के दूसरे दिन की न्यायिक अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किए जाने से यह सम्भावना प्रबल हो गई है कि अब स्थायी रूप से ग्राम न्यायालय...