अंबेडकर नगर, सितम्बर 29 -- Ambedkar Nagar News: बैठक समीक्षा बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ने जानी अभियान की प्रगतिअम्बेडकरनगर, संवाददाता। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय के अटल भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' की समीक्षा की गई। इस दौरान अब तक आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की वास्तविक शक्ति हैं और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। समीक्षा के दौरान जिलाध्यक्ष ने 17 सि...