अंबेडकर नगर, अगस्त 3 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भीषण गर्मी में एक बार फिर नगर के तमसा मार्ग की बिजली व्यवस्था आठ घंटे ध्वस्त रही। रविवार की सुबह आई ट्रांसफार्मर में आई खराबी के चलते पांच हजार के आबादी की गुल रही बिजली देर शाम तक बहाल न किए जाने से लोगों को दुश्वारी का सामना करना पड़ा। नगर के जुड़वा शहर शहजादपुर को आपूर्ति देने वाले मरैला उपकेन्द्र की मेन सप्लाई घंटो बाधित रहने के चलते शहजादपुर के कुछ आंशिक हिस्सों के साथ ग्रामीणांचल के दर्जन भर से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित रही और उपभोक्ताओं का आरोप है कि फोन करने के बाद भी जेई ने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा। भीटी में दो दर्जन गांवों में दिन भर खराबी का हवाला देकर आपूर्ति ठप रहा।

बिजली आपूर्ति में बाधा 33 केवी मरैला उपकेन्द्र से डीआर वर्मा हास्पिटल, गौरा, पीरपुर, ...