अंबेडकर नगर, अक्टूबर 7 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता अत्यधिक बारिश के चलते अब संशोधित तिथि के अनुसार होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सात से नौ अक्टूबर तक होनी थी, लेकिन सोमवार को अचानक हुई तेज बारिश के चलते एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में पानी भर गया है। इसलिए प्रतियोगिता अब आठ और नौ अक्टूबर को एकलव्य स्टेडियम में ही आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बारिश के दृष्टिगत हुए जलभराव को कम करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के 10 जोन से बालक और बालिका वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के संयोजक जीआईसी अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि डीआईओएस के निर्द...