अंबेडकर नगर, अक्टूबर 11 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के चार केंद्रों पर डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से होगी। 14 अक्टूबर तक चलने वाली परीक्षा में 1673 अभ्यर्थी शामिल होंगे। तीसरी निगाह की देखरेख में होने वाली परीक्षा को सकुशल व शांति पूर्ण तरीके से निपटाने के लिए तीन सचल दल का भी गठन किया गया है। इस बीच परीक्षा को बेहतर तरीके से कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारियां जिले में तेज कर दी गई हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले 1673 अथ्यर्थियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए कुल चार केंद्र बनाए गए है। इसमें बीएन इंटर कॉलेज में 480, डॉ जीके जेटली इंटर कॉलेज अकबरपुर में 312, एचटी इंटर कॉलेज टांडा में 504 व कौमी इंटर कॉलेज टांडा में 377 परीक्षार्थी शामिल ह...