अंबेडकर नगर, नवम्बर 4 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। बुधवार को अलीगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध देशी शराब बेचते समय 19 पाउच के साथ धर दबोचा और उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जमानत मुचलके पर थाने से रिहा कर दिया गया । पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में बुधवार को उपनिरीक्षक विकास हमराही दीवान अमरजीत यादव व सिपाही केशव सिंह के साथ मुखबिर की सूचना पर राजकुमार पुत्र राम दयाल निवासी ग्राम खासपुर थाना अलीगंज अवैध रूप से देशी शराब बेचते समय 19 पाउच के साथ धर दबोचा । अलीगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया लेकिन सजा की अवधि 7 साल से कम होने के कारण थाने से ही जमानत म...