अंबेडकर नगर, जुलाई 30 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। इब्राहिमपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 पाउच देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि शाहजहांपुर मार्ग स्थित पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध देशी शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर राजेश वर्मा पुत्र रामभवन वर्मा, निवासी ग्राम रवां पीठापुर, थाना इब्राहिमपुर, जनपद अंबेडकर नगर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से ब्लू लाइम ब्रांड के 13 पाउच देशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में नौ पाउच सील मिले, जबकि चार पाउच नमूने के रूप मे...