Ambedkar Nagar News: अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों की बुकिंग 20 तक
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 13 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों, कृषि रक्षा उपकरण पर अनुदान प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। उप कृषि निदेशक डा. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना में 35अवशेष कृषि यंत्रों तथा प्रगोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ रेजिड्यू योजना में फसल अवशेष प्रबंधन के 21अ अवशेष कृषि यंत्र के लिए आवेदन की बुकिंग सात अक्तूबर से शुरू है, जो 20 अक्तूबर तक की जाएगी। बुकिंग हेतु विभागीय दर्शन पोर्टल पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कृषकों का आह्वान किया है कि टोकन जनरेट करने के अंतिम समय की प्रतीक्षा किए बगैर समय से कृषि विभाग के पोर्टल पर यंत्रों की बुकिंग कराएं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.