अंबेडकर नगर, सितम्बर 9 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,संवाददाता। जलालपुर के भाजपा कार्यालय पर अवध क्षेत्र के नवनियुक्त सदस्य राम किशोर राजभर के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि व विकाश निषाद के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। राजभर ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में पार्टी विकास व राष्ट्रवाद पर अडिग है। विकाश निषाद ने बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं के सहयोग की सराहना की।इस मौके पर बेचन पांडेय, मानिक चंद सोनी, आनंद मिश्र, अरुण मिश्र, शीतल सोनी, सोनू गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, सुरेन्द्र गौड, अजय अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम 'भारत माता की जय' व 'वंदे मातरम' के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...