Ambedkar Nagar News: अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसे का निरीक्षण किया
अंबेडकर नगर, सितम्बर 10 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के सिकन्दरपुर में संचालित अनुदानित मदरसा जामिया कादरिया फैजुल उलूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मदरसे में कक्षा एक से 12 तक कुल 613 छात्र अध्ययनरत पाए गए। छात्रों के लिए संस्थान में पुस्तकालय संचालित पाया गया। इस संस्थान में छात्रों को दीनी तालीम विषयों के साथ ही आधुनिक विषयों की शिक्षा प्रदान करने की सुविधा पायी गई। मदरसे में छात्रों के कौशल विकास के लिए मिनी आईटीआई का संचालन भी किया जा रहा है, जिसमें कम्पयूटर कोपा, इलेक्ट्रीशियन, आशुलिपिक हिन्दी आदि ट्रेडों के संचालन से अध्ययनरत छात्रों को संबंधित विषयों में जानकारी दी जा रही है। निरीक्षण के समय कम्प्यूटर कोपा, इलेक्ट्रीशियन व आशुलिपिक हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.