अंबेडकर नगर, अक्टूबर 21 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। वाहन स्वामियों के लिए खुश खबरी है। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 23 अक्तूबर को संभागीय परिवहन कार्यालय अयोध्या में परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक चलेगा। मेला का मुख्य उद्देश्य वाहन स्वामियों एवं आम नागरिकों को परिवहन विभाग से संबंधित सभी सेवाएं एक ही स्थान पर सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना तथा लंबित राजस्व की वसूली में तेजी लाना है। सम्भागीय परिवहन अधिकारी अम्बेडकरनगर सत्येन्द्र कुमार यादव ने जनपद के वाहन स्वामियों से मेले में प्रतिभाग कर लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि यह मेला राजस्व सृजन, सह नागरिक सेवा सुविधा मंच के रूप में आयोजित किया जा रहा है। मेले में लंबित एवं अन्य बकायों की वसूली, शस्ति में छूट का लाभ देते ह...