अंबेडकर नगर, अगस्त 6 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर विकास खंड के तहिरापुर बरियावन निवासी अंजलि उपाध्याय ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर उत्तर प्रदेश शासन के गृह विभाग, लखनऊ में अनुभाग अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रही है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे जनपद के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि अंजलि उपाध्याय की सफलता क्षेत्र के युवओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: अकबरपुर व रामनगर में स्काउट गाइड बिगिनर्स कोर्स कार्यशाला आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...