अंबेडकर नगर, अक्टूबर 26 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के कोटवा बाईपास के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक चालक ने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रौंदते हुए फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों द्वारा गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया और मेमो कोतवाली अकबरपुर भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया । घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ​इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के नसरुल्लापुर गांव निवासी संदीप पुत्र राम सुधार दोपहर में लगभग 2.15 बजे अपनी मोटरसाइकिल यूपी 45 एक्स 4855 से अकबरपुर से गाडियों के पार्टस लेकर लौट रहे थे जैसे ही वह अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कोटवा बाईपास पहुंचे , तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक यूप...