अंबेडकर नगर, अक्टूबर 30 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर बीएसएनएल कार्यालय के सामने गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कई मोटरसाइकिलों को टक्कर मारते हुए विद्युत पोल, स्ट्रीट लाइट और विशाल नीम के पेड़ को तोड़ता हुआ ढलान की ओर बढ़ गया। गनीमत रही कि ट्रक पेड़ में फंसकर रुक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक नशे की हालत में था जिसे हल्की फुल्की चोटें आयीं। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उसे सीएचसी जलालपुर पहुंचाया और क्रेन की मदद से ट्रक को निकालकर कोतवाली ले जाया गया। विद्युत पोल टूटने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...