Ambedkar Nagar News: अधूरी नाली बनी जलभराव की वजह, घरों तक पहुंचा पानी
अंबेडकर नगर, सितम्बर 10 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। विकास खंड भियांव की ग्राम सभा भियांव में लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली निर्माण की हकीकत बारिश में सामने आ गई। नाली तो बना दी गई, लेकिन पानी की निकासी का समुचित इंतजाम नहीं किया गया। इससे हल्की बारिश में ही जलालपुर मुख्य मार्ग से भियांव पंचायत सचिवालय तक सड़क पर पानी भर जा रहा है। कई जगह सड़क तालाब जैसी नजर आ रही है। पानी सड़क से होकर आसपास के घरों और खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। जलालपुर मुख्य मार्ग स्थित रफीगंज बाजार से भियांव ग्राम पंचायत सचिवालय तक लाखों रुपये की लागत से नाली का निर्माण कराया गया है। नाली रफीगंज बाजार से ग्राम सभा सेमरा की सीमा तक बनाई गई है। इसके बाद भियांव और सेमरा के बीच करीब छह फुट हिस्से में नाली का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.