Ambedkar Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार स्टाफ नर्स की मौत
अंबेडकर नगर, नवम्बर 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के इल्तिफातगंज रोड पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वे रात्रि ड्यूटी कर सुबह स्कूटी से घर लौट रहीं थीं। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जमुनीपुर बाजार निवासी आयशा सिद्दीकी (34) पत्नी बृजेश कुमार जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात थीं। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह रात्रि ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से घर के लिए निकली थीं। बताया जाता है कि वह अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के इल्तिफात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.