Ambedkar Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
अंबेडकर नगर, नवम्बर 3 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर-बसखारी मार्ग पर जीवत गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 85 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार देर रात मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में उन्होंने अंतिम सांस ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। जीवत गांव निवासी महेश (85) पुत्र रामजियावन सोमवार की शाम पैदल किछौछा जाने के लिए घर से निकले थे। वह गांव के समीप जलालपुर-बसखारी मार्ग पर पहुंचे ही थे कि इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.