अंबेडकर नगर, अक्टूबर 4 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता । टांडा अकबरपुर मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह टहलने निकले बुजुर्ग को अज्ञात चार पहिया वाहन चालक टक्कर मारकर भाग निकला। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले गये जहां चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। अलीगंज थाना क्षेत्र के ममरेजपुर निवासी लालजी त्रिपाठी (65) पुत्र केदारनाथ त्रिपाठी स्वास्थ्य लाभ के लिए टांडा अकबरपुर मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे टहल रहे थे। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे टांडा से प्रयागराज जाने वाली सरकारी बस उन्हें टक्कर मारती हुई अकबरपुर की तरफ चली गई। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचित किया। परिजन उन्हें लेकर तत्काल महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृतक घो...