Ambedkar Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। आलापुर थाना क्षेत्र के इंडी पिंडी गांव के समीप बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 50 वर्षीय धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सज्जन सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बसखारी थाना क्षेत्र के बुकिया निवासी सज्जन सिंह बुधवार देर शाम अन्नापुर में अपने रिश्तेदार के घर से मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इंडी पिंडी प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सज्जन सिंह सड़क पर अचेत पड़े थे। पहचान होने पर स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें सीएचसी बसखारी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.