अंबेडकर नगर, अक्टूबर 7 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मामपुर में देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव निवासी विनय यादव (35) पुत्र राम प्रताप यादव मंगलवार को बाइक से किसी काम से कटका थाना क्षेत्र के कटका बाजार गए थे। जहां से वह लगभग साढ़े 11 बजे घर वापस लौट रहे थे। बावली चौक से पूरब मामपुर नहर के पास पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Katihar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हादसे में विनय ...