Ambedkar Nagar News: अज्ञात बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत अज्ञात बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत
अंबेडकर नगर, जुलाई 18 -- Ambedkar Nagar News: भीटी,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। महरुआ थाना क्षेत्र के आदमपुर तिलोनी गांव निवासी एक युवक की अज्ञात बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदमपुर तिलोनी निवासी आकाश मौर्य (25 वर्ष) पुत्र रामप्रसाद शनिवार को लगभग दोपहर 3 बजे अपने घर से मोटरसाइकिल द्वारा आनंद नगर चौराहे स्थित दुकान के लिए निकले थे। इसी दौरान सुल्तानपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने महरुआ पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस के सहयोग से घायल आकाश मौर्य को तत्काल एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.