अंबेडकर नगर, जुलाई 23 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रात: दस बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। यहा जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीती मिश्रा ने दी है। मेले में 18-40 वर्ष के महिला व पुरुष अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता 10वीं व 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसमें उच्चतर योग्यताधारी भी भाग सकते हैं। मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियां प्रतिभाग कर बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराएंगी। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: 24 जुलाई को रोजगार मेला, आठ निजी कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...