अंबेडकर नगर, अक्टूबर 13 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। महात्मा ज्योतिबा फुले संयुक्त जिला अस्पताल में मंगलवार देर रात वृद्ध महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की। हंगामे से अस्पताल के कर्मचारी सहम गए। अन्य मरीज और तीमारदार भी भयभीत रहे। सूचना के करीब 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात है। बेवाना थाना क्षेत्र के कंधरपुर बसीरहा निवासी वैभव उपाध्याय की मां की मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें निजी साधन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और इमरजेंसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और तोड़फोड़ की। परिजनों का आरोप है...