नई दिल्ली, अगस्त 7 -- भारतीय स्मार्टफोन ब्रैंड Lava ने Amazon Great Freedom Festival Sale 2026 के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स का ऐलान किया है। इस सेल के दौरान Lava के लोकप्रिय स्मार्टफोन मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर और स्पेशल प्राइस कट का फायदा दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से पेश किए गए इन ऑफर्स में Lava Agni 4, Bold N2 5G, Bold N2 और Bold N2 Lite जैसे स्मार्टफोन्स शामिल हैं। Amazon Great Freedom Festival Sale का फायदा 7 अगस्त से होकर 12 अगस्त 2026 तक मिलने जा रहा है। इस दौरान ग्राहक Lava के इन स्मार्टफोन्स को कम कीमत में खरीद सकते हैं। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को HDFC Bank Credit Card और Credit Card EMI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा। इसके अलावा Lava Agni 4 पर सीमित समय के लिए 3,000 रुपये का अतिरिक्त ...