नई दिल्ली, अगस्त 31 -- Samsung के Fan Edition स्मार्टफोन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी के नए Samsung Galaxy S26 FE को लेकर भारत में हलचल बढ़ गई है। Amazon के बाद अब इस फोन की Flipkart माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। इससे साफ संकेत मिल रहा है कि सैमसंग जल्द ही अपने नए Fan Edition स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में सेल के लिए उतारने की तैयारी में है। The Tech Outlook की रिपोर्ट के मुताबिक फोन की सेल 18 सितंबर से भारत में शुरू होने वाली है। हालांकि फोन की पूरी कीमत और सेल से जुड़ी सभी जानकारी अभी सामने आना बाकी है, लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग से इसके भारत में सेल की तस्वीर साफ हो गई है। Galaxy S26 FE को सैमसंग की FE सीरीज के अगले फोन के तौर पर देखा जा रहा है। इस सीरीज में कंपनी आमतौर पर फ्लैगशिप Galaxy S सीरीज ...