नई दिल्ली, जून 14 -- Amavasya kab hai : जून माह में पड़ने वाली अमावस्या को लेकर लोगों के बीच थोड़ा भ्रम बना हुआ है। कई लोग 14 जून को अमावस्या मान रहे हैं। हालांकि पंचांग के अनुसार सोमवती अमावस्या 15 जून, सोमवार को रहेगी। दरअसल, अमावस्या तिथि 14 जून को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगी और 15 जून को सुबह 8 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। हिंदू पंचांग में सूर्योदय के समय जो तिथि रहती है, उसी के आधार पर व्रत और पर्व मनाए जाते हैं। इसी वजह से इस बार सोमवती अमावस्या 15 जून को मानी जाएगी।सोमवार की वजह से बढ़ जाता है महत्व अमावस्या हर महीने आती है, लेकिन जब यह सोमवार को पड़ती है तो इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं में इस दिन को खास माना गया है। बड़ी संख्या में लोग इस दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं। कई महिलाएं व्रत भी रखती हैं। मान्य...