नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- साल 2026 के लिए अमरनाथ यात्रा की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इस बार यह पवित्र यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। कुल 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना होगा। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। अमरनाथ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा ही नहीं है, बल्कि इसका गहरा मानसिक और आध्यात्मिक महत्व भी है। कठिन रास्तों, ऊंचाई पर कम ऑक्सीजन और कड़ाके की ठंड जैसी चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, जो उनकी अटूट आस्था का प्रमाण है।एडवांस रजिस्ट्रेशन कब से है शुरू? अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। देश भर की 554 चयनित बैंक शाख...