नई दिल्ली, फरवरी 27 -- फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी, जिसे रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है, आज मनाई जाएगी। आज पूरे दिन एकादशी तिथि रहेगी। इसके अलावा आज कई शुभ योग, जैसे आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवियोग, सौभाग्य योग रहेगा। इसके अलावा इस दिन आवंले के पेड़ की पूजा की जाती है। आंवले के पेड़ के पास जाकर भगवान विष्णु की पूजा का विधान बहुत अच्छा है। इस दिन आंवले की पूजा करें और द्वादशी के दिन आंवले की परिक्रमा करें। 8 या 28 बार परिक्रमा करना उत्तम रहता है।भगवान परशुराम और आंवले के पेड़ की भी होती है पूजा इस दिन भगवान परशुराम की भी पूजा की जाती है, इसके लिए उनकी फोटो या मूर्ति लेकर आंवले के वृक्षके पास जाएं, वहां वृक्ष के चारों ओर की जमीन को अच्छे से साफ करें और कलश की स्थापना करें। अगर आपके पास पौधा है, तो आप घर में पौधे के...