नई दिल्ली, जुलाई 7 -- आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म एल्फा की रिलीज से पहले इसका तगड़ा बज था। दो हीरोइन को एक्शन करते हुए दिखाया जा रहा था। बॉबी देओल विलेन बन नजर आ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि ये स्पाई फिल्म छाप छोड़ जाएगी। लेकिन एल्फा के रिलीज होने के बाद ऑडियंस और क्रिटिक्स ने इसे कमजोर बताया और कुछ ने सिर्फ 1 रेटिंग दी। इन्हीं रिव्यूज और क्रिटिक्स की रेटिंग का असर फिल्म के कलेक्शन में नजर आ रहा है। अधिक शोज मिलने के बाद भी आलिया की एल्फा खास कमाई नहीं का पा रही है। हालांकि, इस फिल्म को वीकडेज में भी लोग देखने जा रहे हैं। इन 5 दिनों में फिल्म ने 42 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।फिल्म एल्फा की कमाई आलिया भट्ट की फिल्म एल्फा ने पांचवे दिन यानी मंगलवार को 4।25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म अब तक 42।10 करोड़ कमा चुकी है। आगे आने वाले दिनों में फिल्म क...