नई दिल्ली, जुलाई 6 -- आदित्य चोपड़ा प्रोडक्शन की फिल्म 'अल्फा' रिलीज के बाद चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधें मुंह गिरी। फिल्म की कमाई में 70% से ज्यादा की गिरावट देखने मिली और कमाई का आंकड़ा महज 3 करोड़ 85 लाख रुपये रह गया। सोशल मीडिया पर 'धुरंधर', 'राजी' और 'सरफरोश' जैसी रियल फील वाली स्पाई मूवीज से कंपेयर करते हुए इस YRF फिल्म को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लग रहा है कि भारतीय ऑडियंस को अब क्वालिटी फिल्मों का चस्का लग चुका है और अब इस तरह की मनघड़ंत कहानियों को पब्लिक सिरे से खारिज कर रही है।शुरुआत तो अच्छी रही थी लेकिन फिर.. आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी इस मूवी का जब ट्रेलर आया, तभी लोगों को शक होना लगा था और जब फिल्म सिनेमाघरों में उतरी तो सच सामने आ गया। लेकिन क्योंकि फिल्म में ऋतिक रोशन के कैमियो से ट...