अल्मोड़ा, नवम्बर 3 -- Almora News: नवीन, रानीखेत। जालली में आयोजित समारोह में विशेष छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक संस्था हेल्प ट्रस्ट ने 11वीं कक्षा की 17 मेधावी छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए दो वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेश नेगी ने ट्रस्ट के प्रयासों को सराहा, कहा कि गरीब मेधावी बच्चों के लिए यह छात्रवृत्ति मील का पत्थर साबित होगी। ट्रस्ट के चेयरमैन चंद्रशेखर जोशी, अध्यक्ष महेश तिवारी, उपाध्यक्ष हेमा जोशी एवं संयुक्त सचिव त्रिलोक जोशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...