अल्मोड़ा, जुलाई 2 -- Almora News: भिकियासैंण। क्षेत्र में करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। नौला-मानिला देवी कमराड़ पम्पिंग पेयजल योजना से जुड़े 40 से अधिक गांवों में पिछले दो सप्ताह से पानी की सप्लाई पूरी तरह चरमरा गई है। इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। यूकेडी नेता तुला सिंह तड़ियाल ने बताया कि पेयजल योजना के पुनर्गठन और सुधार कार्य पर सरकार ने लगभग 17 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च कर दी। इसके बावजूद सिनार, विनायक और बौली सहित 40 से ज्यादा गांवों की जनता कोसों दूर से पानी ढोने को मजबूर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...