अल्मोड़ा, अक्टूबर 12 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टि हीन संघ उपशाखा की बैठक हुई। इसमें 15 अक्तूबर को सफेद छड़ी दिवस मनाने पर चर्चा की गई। बताया कि राजकीय संग्रहालय सभागार में 12 बजे से कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसमें पूर्व महासचिव स्व. डीके जोशी की स्मृति में दृष्टि दिव्यांग दिवान सिंह बिष्ट और आनंद सिंह रावत को सम्मानित किया गया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...