Almora News: 14300 छात्रों के फॉर्म सत्यापित करना भूले कॉलेज
अल्मोड़ा, नवम्बर 21 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में कॉलेजों व परिसरों की ओर से छात्रों के परीक्षा फॉर्म सत्यापित करने में लापरवाही बरती जा रही है। कॉलेजों ने 14300 छात्रों के फॉर्मों का सत्यापन ही नहीं किया है। बिना सत्यापन के छात्रों को परीक्षा में बैठने से भी वंचित रहना पड़ सकता है। एसएसजे विवि की ओर से तीस नवम्बर से शुरू होने जा रही मुख्य परीक्षाओं के लिए छात्रों से परीक्षा के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन के बाद कॉलेजों व परिसरों की ओर से छात्रों के परीक्षा फॉर्मों का सत्यापन होना था। ताकि विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश पत्र, वैरिफिकेशन कार्ड व नोमीनल रोल जारी किया जा सके। परीक्षाओं में अब महज नौ दिन का समय शेष है, लेकिन अब तक कॉलेजों ने छात्रों का सत्यापन नहीं किया है। विवि के मुताबिक, स्नातक तीसरे, पांचवे, स्नातकोत्तर पहले व ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.