अल्मोड़ा, नवम्बर 3 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीस नवम्बर से शुरू हो रही है। स्नातक तृतीय व स्नातक पंचम सेमेस्टर और स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद 15 नवम्बर तक फॉर्म भरने पर पांच सौ रुपये विलम्ब शुल्क चुकाना होगा। इसके बाद किसी भी दशा में परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा नहीं होंगे। उन्होंने सभी छात्रों से समय पर परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bareily News: विलंब शुल्क के साथ पांच नवंबर तक भर सकेंगे परीक्षाफॉर्म

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...