अल्मोड़ा, अगस्त 26 -- Almora News: अल्मोड़ा। डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने मोहान रेंज में बाघ की दहशत से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों से संवदेशनशील क्षेत्रों की मैपिंग कर खतरे का आकलन करने को कहा। ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याएं भी जानी। मोहान रेंज के तड़म, बौरड़ा और डबरा सौराल गांवों में बाघ की दहशत पर वन विभाग सतर्क बना हुआ है। बाघ की गतितिधियों पर निगरानी रखने के लिए 40 से भी अधिक कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। थर्मल ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है। पशुचिकित्सक, ट्रैंक्वलाइजिंग विशेषज्ञ और वन कर्मियों की संयुक्त टीम 24 घंटे क्षेत्र में गश्त कर रही है, लेकिन अब तक बाघ पकड़ में नहीं आ सका है। वहीं, सोमवार शाम व मंगलवार सुबह डीएफओ ने क्षेत्र में निरीक्षण कर सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया।स्थिति के व...