अल्मोड़ा, अक्टूबर 16 -- Almora News: दन्या, संवाददाता। यूकेडी की उत्तराखंड उत्थान यात्रा शुक्रवार को दन्या पहुंची। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से यात्रा का स्वागत किया। कहा कि राज्य बनने के 26 साल बाद भी लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। यात्रा में पहुंचे केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड को एक अलग राज्य बनाने का उद्देश्य यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाना था, लेकिन आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार ,सड़क, पानी, बिजली जैसी सुविधाओं का अभाव है। राष्ट्रीय पार्टियां केवल उत्तराखंड में राज करना चाहती हैं। यूकेडी इस उत्तराखंड उत्थान यात्रा के तहत लोगों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं का निराकरण कर भ्रष्टाचार, भूमाफियों, पलायन, महंगाई, रोजगार जैसे मुद्दों पर लोगों के साथ संवाद करेगी। यह भी पढ़ें- A...