अल्मोड़ा, अक्टूबर 8 -- Almora News: अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में गुरुवार को नवगठीत 'हॉस्पिटल ट्रांसफ्यूजन कमेटी' की पहली बैठक हुई। बैठक में मरीजों को समय पर व सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने को समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति जताई। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन और राज्य रक्त आधान परिषद के निर्देशन में बेस अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी सभागार में यह बैठक हुई। प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल के निर्देशन में हुई अस्पताल में सुरक्षित रक्त आधान और ब्लड बैंक की सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...