अल्मोड़ा, अगस्त 26 -- Almora News: मुकेश सक्टा ,अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा और सचिव वकुल साह ने प्रशासन से मांग की है कि मां नंदा देवी मेले की आड़ में किसी भी बाहरी बाजार को अतिरिक्त अनुमति न दी जाए। कहा कि कुछ लोग मेले से 20 दिन पहले से लेकर 20 दिन बाद तक मंदिर के पास बड़ा बाजार लगाने की तैयारी में हैं। इससे यहां के व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। साफ किया कि अगर इससे कोई विवाद होता हैं तो जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...