अल्मोड़ा, नवम्बर 14 -- Almora News: अल्मोड़ा। डीएम अंशुल सिंह ने शुक्रवार को पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी का निरीक्षण किया। पुराने छात्रावास का जीर्णोद्धार कर पुस्तकालय का निर्माण करने के निर्देश दिए। खेल मैदान के विकास को कार्य योजना तैयार करने को भी कहा। डीएम ने निरीक्षण कर स्कूल के स्वामित्व में उपलब्ध भूमि की पैमाइश व सीमांकन कराने के निर्देश दिए। खेल मैदान का निरीक्षण कर इसे व्यवस्थित व विकसित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा। दोनों खेल मैदानों के बीच ऊंचाई के अंतर का तकनीकी परीक्षण और खेल मैदान तक सड़क मार्ग की संभावनाओं का भी परीक्षण करने के निर्देश दिए। स्कूल परिसर के समग्र विकास को सुव्यवस्थित मास्टर प्लान तैयार करने को भी कहा। पुराने व जर्जर छात्रावास भवन का जायजा लेकर इसका जीर्णोद्धार कर एक आधुनिक पुस्तकालय के ...