अल्मोड़ा, अक्टूबर 13 -- Almora News: अल्मोड़ा। तहसील के भौकड़ांक में बाहरी भू-माफिया की ओर से नियमों को ताक पर रखकर स्थानीय कृषि भूमि की अवैध रजिस्ट्रियां कराने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता ने मामले में डीएम को पत्र दिया है और क्षेत्र में हुई नियम विरुद्ध रजिस्ट्रियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जिला सत्र न्यायालय के अधिवक्ता शुभांशु रौतेला की ओर से डीएम को पत्र सौंपा गया है। कहना है कि पट्टी मल्ला तिखून के ग्राम भौकड़ांक में संगठित रूप से धोखाधड़ी की गई है। आरोप है कि राज्य से बाहर के निवासी, जो यहां कृषि भूमि खरीदने के पात्र नहीं हैं। उन्होंने एक ही अविभाजित परिवार के विभिन्न सदस्यों के नाम पर जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर अलग-अलग रजिस्ट्रियां करवा लीं। उप-निबंधक कार्यालय में झूठे और भ्रामक शपथ पत्र प्रस्तुत कर त...