अल्मोड़ा, अक्टूबर 15 -- Almora News: अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से एनएसए अजीत डोभाल पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया। चौघानपाटा में एकत्रित होकर कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। चौघानपाटा में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि अजीत डोभाल ने दशकों तक देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा में अभूतपूर्व योगदान दिया है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: एनएसए डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी निंदनीय:भाजपा यह भी पढ़ें- Rishikesh News: भाजपा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन यह भी पढ़ें- V...